Posts

Showing posts from June, 2024

सोयाबीन की कौन सी वैरायटी है बेस्ट: गोल पत्तों वाली या नुकीले पत्तों वाली? जानें पूरी सच्चाई

Image
  खेती-किसानी के आज के इस ब्लॉग में सभी किसान भाइयों का स्वागत है। सोयाबीन की बोनी का समय आते ही हमारे मन में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि सोयाबीन की कौन सी प्रजाति लगाएं? गोल पत्तों वाली या नुकीले पत्तों वाली? दोनों ही वैरायटियों के अपने-अपने अनोखे और शानदार फायदे हैं। अगर आप सही चुनाव नहीं कर पा रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है। आइए दोनों की तुलना करते हैं ताकि आप अपनी जमीन और जरूरत के हिसाब से सही फैसला ले सकें। नुकीले पत्तों वाली सोयाबीन: सुरक्षा और हवा का बेहतरीन तालमेल नुकीले पत्तों वाली सोयाबीन की प्रजाति उन किसानों के लिए वरदान है जो कीटों और बीमारियों से परेशान रहते हैं। इसके मुख्य फायदे निम्नलिखित हैं:  प्राकृतिक कीट नियंत्रण: नुकीले पत्तों की बनावट ऐसी होती है कि हानिकारक कीटों (जैसे इल्ली) को इन पर अंडे देने में बहुत मुश्किल होती है। इससे आपकी फसल प्राकृतिक रूप से सुरक्षित रहती है। निचली फलियों का पूरा विकास: इन पत्तों के बीच खाली जगह होने के कारण सूरज की रोशनी और ताजी हवा पौधे के सबसे निचले हिस्से तक आसानी से पहुंचती है। नतीजा यह होता है कि नीचे की फलियां भी उतनी...

फूले दृवा (KDS 992) सोयाबीन है, सबसे ज्यादा पैदावार देनेवाली सोयाबीन की प्रजाति

Image
 आज आपको सोयाबीन की सबसे ज्यादा पैदावार देनेवाली प्रजाति के बारे में बताने वाले है, ये सोयाबीन की प्रजाति बहोत ही जबरदस्त है, और किसान भाई को बहोत ही ज्यादा फायदा पहोचाने वाली है, पूरा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करे                     इस प्रजाति का नाम है फूले दृवा   KDS 992                    इस प्रजाति को महात्मा फुले कृषि विद्यापीठ, राहुरी . कृषि संशोधन केंद्र , डिग्रज . इन्होंने विकसित किया है।  इस प्रजाति की खासियत ये है की , इस प्रजाति के पौधे का फैलाव और  इसकी हाइट अच्छी है, जिसके कारण इसमें फूल और फल्लियां बहोत ज्यादा तादात में लगती है, इसका दाना बहोत मोटा होता है, और उसमे 18.25% तेल होता है, जिसके कारण ये प्रजाति सबसे ज्यादा पैदावार देती है। एक एकड़ के लिए आपको 25 से 30 किलो बीज लगेंगा और ये प्रजाति 100 से 105 दिनो में पककर तयार हो जाएंगी। इस प्रजाति में रोगों सहेने की क्षमता अच्छी है, जिसके कारण इसमें ज्यादा रोग नही आता इसकी पैदावार 25 से 30 क्विंटल पर ह...

कम समय में आनेवाली सोयाबीन की नई प्रजाति MACS 1188

Image
MACS 1188  ये कम समय में आने वाली सोयाबीन की प्रजाति है। बड़े साइज के दाने, और 3 से 4 दानों की फल्ली  100 दानों का वजन 11.5 से 12 ग्राम होता है, इसके पौधे को सफेद फूल आते है, और इसके फल्ली पे बालों जैसा बारीक रूवा होता है,  ये प्रजाति जब पक जाती है, इसकी फलियां पूरी सुख जाति है, तो ये फूटती नही, जिसके कारण हमारा नुकसान नहीं होता, ये प्रजाति के पौधे का खोड़ मोटा होता है, जिसके कारण पौधा जमीन पे गिरता नही, पौधे को फल्लियां जमीन से 5 से 7 सेमी, ऊपर लगती है,  MACS 1188 सोयाबीन 100 दिनो में पककर तयार हो जाती है, जहां पर सब्टेंबर महीने के आखिर तक बारिश अच्छी होती है, और पानी का अच्छा बंदोबस्त है, ऐसी जगह पे इस प्रजाति को बोना चाहिए, इसकी उत्पादन क्षमता 12 से 15 प्रति एकड़ है, एक एकड़ के लिए आपको 25 किलो बिक लगता है, और इस सोयाबीन के प्रजाति में रोगों को सहेने की क्षमता बहोत है, इसलिए इस पर कोईभी रोग ज्यादा असर नहीं करता है,

Popular posts from this blog

एरंडी की खेती कैसे करते हैं

काबुली चने की नई प्रजाति PKV-2 की पूरी जानकारी

गेहूं की फसल में पानी कोनसे समय देना चाहिए