सोयाबीन की कौन सी वैरायटी है बेस्ट: गोल पत्तों वाली या नुकीले पत्तों वाली? जानें पूरी सच्चाई

Image
  खेती-किसानी के आज के इस ब्लॉग में सभी किसान भाइयों का स्वागत है। सोयाबीन की बोनी का समय आते ही हमारे मन में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि सोयाबीन की कौन सी प्रजाति लगाएं? गोल पत्तों वाली या नुकीले पत्तों वाली? दोनों ही वैरायटियों के अपने-अपने अनोखे और शानदार फायदे हैं। अगर आप सही चुनाव नहीं कर पा रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है। आइए दोनों की तुलना करते हैं ताकि आप अपनी जमीन और जरूरत के हिसाब से सही फैसला ले सकें। नुकीले पत्तों वाली सोयाबीन: सुरक्षा और हवा का बेहतरीन तालमेल नुकीले पत्तों वाली सोयाबीन की प्रजाति उन किसानों के लिए वरदान है जो कीटों और बीमारियों से परेशान रहते हैं। इसके मुख्य फायदे निम्नलिखित हैं:  प्राकृतिक कीट नियंत्रण: नुकीले पत्तों की बनावट ऐसी होती है कि हानिकारक कीटों (जैसे इल्ली) को इन पर अंडे देने में बहुत मुश्किल होती है। इससे आपकी फसल प्राकृतिक रूप से सुरक्षित रहती है। निचली फलियों का पूरा विकास: इन पत्तों के बीच खाली जगह होने के कारण सूरज की रोशनी और ताजी हवा पौधे के सबसे निचले हिस्से तक आसानी से पहुंचती है। नतीजा यह होता है कि नीचे की फलियां भी उतनी...

सोयाबीन में अंकुरण की समस्या क्यों आती है।

आज हम आपको सोयाबीन में जो अंकुरण की समस्या होती है, जिसे हम बीज ना उगना, बीज का जर्मीनेशन ना होना कहते है, इस बारे में बहुत ही जरूरी जानकारी देने वाले है।

जब आपके खेत में सोयाबीन की हार्वेस्टींग हो रही हो तभ आपको इन 4 बातों का ख्याल रखना है।

सबसे पहले 
जब हमारे खेत में सोयाबीन की हार्वेस्टींग होती है, तो हम सोयाबीन को बोरियों में भरकर रख देते है, और उसे देखते नहीं,

ईस वजह से सोयाबीन में अंकुरण (germination) की समस्या आती है।

सोयाबीन को बोरियों में भरकर रखे हुए एक साल से ज्यादा टाइम हो जाए तो सोयाबीन के बीजों को बिना अंकुरण की जांच कीए (germination test) बुवाई ना करें।


दूसरी बात ये है
सोयाबीन के बीजों को कडक धूप में सुखाकर बोरियों मे भरकर रखने से बीजों का अंकुरण (germination) कम हो जाता है।

तीसरी बात ये है
जब हम सोयाबीन को थ्रेशर मशीन से हार्वेस्टींग करें, तो मशीन की स्पीड 400 आर.पी.ए. से ज्यादा हुई तो बीज के अंकुरण (germination) को धक्का लगता है और बीज ज्यादा उगता नहीं है।

चौथी बात ये है
जब हम खेत मे हार्वेस्टींग हुआ सोयाबीन बोरियों मे भरकर कोई जगह पर रखते है, तो बोरियां एक के उपर एक जमाकर रख देते है, 
जो सबसे नीचे वाली बोरियां होती है, वो बोरियां नीचे दबने के कारन उनमें अंकुरण (germination) की समस्या आती है।

Comments

Popular posts from this blog

एरंडी की खेती कैसे करते हैं

काबुली चने की नई प्रजाति PKV-2 की पूरी जानकारी

गेहूं की फसल में पानी कोनसे समय देना चाहिए